फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali: हाजीपुर बिजली कंपनी के बड़े बाबू घूस लेते गिरफ्तार, कमर्शियल कनेक्शन के लिए मांगे थे 30 हजार रुपये

Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

हाजीपुर बिजली कंपनी के क्लर्क को निगरानी टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए क्लर्क ने मांगी थी रकम।
विज्ञापन
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट रोड से पटना से आई निगरानी टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए बिजली कंपनी के बड़े बाबू को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि कमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए बड़े बाबू ने घूस की मांग की थी, जिसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग को दी गई। शिकायत के बाद निगरानी विभाग मामले की जांच पड़ताल की। विभाग की टीम के दस सदस्य दो गाड़ियों सुबह हाजीपुर पहुंचे।

विज्ञापन


हाजीपुर के पावर हाउस चौक स्थित जय कुमार शर्मा का आवास है। शर्मा इलेक्ट्रिसिटी विभाग में बड़े बाबू के पोस्ट पर हाजीपुर में कार्यरत है। विभाग की टीम ने शर्मा के घर पर छापेमारी कर उसे रंगे हाथ पकड़ा। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान बड़े बाबू को घूस की रकम के साथ पकड़ा गया है। यहां से निगरानी टीम गिरफ्तार जय कुमार शर्मा को लेकर हाजीपुर के सर्किट हाउस में पूछताछ के लिए आई है। हालांकि इस विषय पर फिलहाल निगरानी टीम की ओर से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। निगरानी टीम की ओर से बताया गया है कि थोड़ी देर बाद जांच पड़ताल समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। हालांकि निगरानी टीम के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें