फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नदी में नहाने गया नौवीं का छात्र हुआ लापता; तेज धार में उसे ढूंढ़ने की उसके दोस्तों की कोशिश रही नाकाम

Tue, 29 Aug 2023 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गया एक छात्र पानी की तेज धार में बह कर लापता हो गया। उस दौरान उसके साथियों ने उसे ढूंढ़ने की काफी कोशिश की। लेकिन वे नाकाम रहे। मौके पर गौनाहा थाना पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में नहाने के दौरान एक छात्र नदी की तेज धार में बह कर लापता हो गया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। लपाता छात्र की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव निवासी मनीर अंसारी के बेटे अफजल अंसारी (17) के रूप में की गई है। घटना जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव स्थित पंडई नदी की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर अफजल पंडई नदी में नहाने के दौरान अचानक गायब हो गया। ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन अफजल अंसारी का कहीं पता नहीं चल सका। अफजल नौवीं कक्षा का छात्र है। वहीं, अफजल के साथ नदी में नहा रहे सलमान हवारी, फिरियात अंसारी, महफूज अंसारी और साजिद अंसारी ने बताया कि सभी दोस्त मंगलवार दोपहर पंडई नदी में नहा रहे थे। इसी बीच अफजल अंसारी नदी की तेज धार में बह गया। साजिद अंसारी ने उसे ढूंढ़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इधर, ग्रामीणों की सूचना पर गौनाहा थाने के एएसआई महेश गौड़, अंचल अमीन मंजय लाल यादव और राजस्व कर्मचारी इम्तियाज अंसारी नदी के किनारे कैंप किए हुए हैं। सीओ अमित कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को खबर दी गई है। पहुंचते ही नदी में उसकी तलाश की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें