बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसा की घटनाएं सासाराम और नालंदा जिले में शुक्रवार को हुईं, लेकिन शनिवार को भी दोनों ही जगह 'स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण' में बताई जा रही है। अंदर ही अंदर दोनों जगह तनाव है, जबकि इंटरनेट बंद कर और धारा 144 को सख्ती से लागू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सासाराम में तनाव के कारण गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। दोनों जिलों में दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों के साथ कुछ घंटे में पुलिस शांति समिति की बैठक भी करने जा रही है।