फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दशहरा से पहले किशनगंज को मिल सकता है नया पार्क, 1.72 करोड़ रुपये की लागत से 90% काम पूरा

Fri, 09 Oct 2026 01:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज

सार

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अनुमंडल कार्यालय के पीछे मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अनुमंडल कार्यालय के पीछे मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बन रहा पार्क अब लगभग तैयार हो चुका है। पार्क का करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नगर परिषद की तैयारी है कि विजयादशमी के आसपास या उससे पहले इसका लोकार्पण कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। पार्क के शुरू होने से शहरवासियों को घूमने-फिरने, मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल मिलेगा।

विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की निविदा बिहार शहरी विकास कंपनी लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से हुई है। जिला पदाधिकारी ने भी पार्क का निर्माण जल्द पूरा कराकर इसे आम लोगों के लिए शुरू करने का निर्देश दिया था।

कैफेटेरिया, झूले और फाउंटेन होंगे आकर्षण

पार्क में लोगों की सुविधा और मनोरंजन के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में कैफेटेरिया, झूले, शौचालय और रोशनी की व्यवस्था का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, फाउंटेन का कुछ काम अभी बाकी है। इसे भी जल्द पूरा कराने की बात कही गई है। पार्क में इन सुविधाओं के शुरू होने से बच्चों के साथ आने वाले परिवारों और अन्य लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा। पार्क को लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से बाकी काम भी तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं।

मानसून में जलजमाव के कारण प्रभावित हुआ था काम

मानसून के दौरान पार्क परिसर में जलजमाव होने के कारण निर्माण कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था। हालांकि, अब संबंधित संवेदक से बातचीत कर अधूरे कामों को जल्द पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। पार्क में जलनिकासी व्यवस्था से जुड़े कुछ काम भी बाकी हैं। इन्हें तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या न हो और पार्क का इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

पिछले दो-तीन महीनों से हो रहा लगातार निरीक्षण

पार्क निर्माण की प्रगति पर पिछले दो-तीन महीनों से लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। इसके लिए बाकी बचे कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
पार्क शुरू होने के बाद शहरवासियों को सुबह-शाम घूमने, बच्चों के साथ समय बिताने और मनोरंजन के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा।

दशहरा के आसपास लोकार्पण की तैयारी

कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पार्क का करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जलनिकासी और फाउंटेन से जुड़े कुछ काम अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दशहरा के आसपास या उससे पहले पार्क का लोकार्पण कर इसे आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें