फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चिराग का तेजस्वी-तेज पर तंज, बोले- कभी नीतीश के लिए लगाते थे 'नो एंट्रो' बोर्ड, अब मिलकर चला रहे सरकार

Sun, 13 Nov 2022 10:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पासवान ने निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले जिनके लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगाया करते थे, आज वो उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। इसलिए राजद की विश्वसनीयता पर सवाल तो उठेंगे ही। 
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों लगातार सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमलावर हैं। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप यादव को पुरानी बातें याद दिलाई और कई सवाल उठाए। 

विज्ञापन


पासवान ने निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले जिनके लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगाया करते थे, आज वो उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। इसलिए राजद की विश्वसनीयता पर सवाल तो उठेंगे ही। 

उन्होंने कहा पहले तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध करते थे। उनके साथ जाने को लेकर शपथपत्र देने तक की बात कही जाती थी। कहा जाता था कि राजद किसी भी स्थिति में जदयू के साथ नहीं जाएगा। लेकिन अब उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास के बाहर नो एंट्री का पर्चा लगाया था। यादव ने कहा था कि चाचा (नीतीश कुमार) के महागठबंधन में एंट्री नहीं होगी। हालांकि, बाद नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गए। 

चिराग पासवान ने कहा, ऐसे विरोधी दल जब सत्ता के लिए साथ आते हैं, तो विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा ही। उन्होंने आगे कहा, पारिवारिक रिश्ते अलग होते है और राजनीतिक विचारधारा अलग।

पासवान ने कहा, हमारी पार्टी लोजपा (रामविलास) का शुरू से स्टैंड क्लीयर रहा है कि जिस गठबंधन में नीतीश कुमार होंगे, वहां हमारी पार्टी नहीं होगी। मेरे सिद्धांत शुरू से ही साफ रहे हैं। चिराग ने कहा, मैं नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें