फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: तेजस्वी ने रोजगार मुद्दे पर भाजपा को घेरा, लालू यादव की सेहत पर कही यह बात

Sun, 13 Nov 2022 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी ने केंद्र और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार मुद्दे पर भाजपा को असफल बताया।
विज्ञापन
लालू यादव और तेजस्वी यादव(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को पिता लालू यादव की सेहत को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर चाहते थे कि परिवार का कोई व्यक्ति मेरे पिता यानी लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करे। मेरी बहन रोहिणी की किडनी का सबसे अच्छा मेल था, इसलिए हम इसके साथ आगे बढ़े। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई सालों से किडनी की बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद की जिंदगी बचाने के लिए उनकी सिंगापुर वाली बेटी रोहिणी अचार्य ने बड़ा फैसला लिया था। रोहिणी अचार्य ने अपने पिता को एक किडनी दान करने का फैसला किया था, ताकि वे बीमारी से जल्द उबर सकें। लालू 56 से अधिक तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं जिसके इलाज के लिए वे कुछ दिन पहले सिंगापुर गए थे।

तेजस्वी ने केंद्र और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार मुद्दे पर भाजपा को असफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को गिनती आती है? 3 महीने के अंदर ही लगातार नियुक्ति पत्र बंटना शुरू हो गए हैं। 16 तारीख को हम और 10,000 लोगों को नौकरी देने जा रहे हैं। आठ साल में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा था, उसमें से कितना रोजगार भाजपा ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें