फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता रामविलास पासवान को मुखाग्नि देते वक्त बेसुध हुए चिराग, सबकी आंखें हुई नम

Sat, 10 Oct 2020 06:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वो बेहोश होकर गिर पड़े। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। इस दौरान उनकी मां भी भावुक हो गईं।

विज्ञापन


निश्चित तौर पर काफी भावुक कर देने वाला दृश्य था। एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। दीघा घाट पर रामविलास पासवान को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा था। हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से रामविलास पासवान को आखिरी श्रद्धांजलि दी।


इस मौके पर पटना के दीघा घाट पर रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दीघा घाट पहुंचकर दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें