फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese food: बिहार में मोमोज बना युवक के मौत का कारण, जानिए कैसे बचाएं अपनी जान

Sun, 16 Jul 2023 08:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chinese food : नयी पीढ़ी के लड़के-लड़कियों और महिलाओं का चाइनीज फ़ूड की तरफ झुकाव काफी बढ़ गया है। ऐसे फ़ूड से बचने की कोशिश करें क्यों कि बिहार में एक युवक की मोमोज खाने से मौत हो गई। चिकित्सक भी इस तरह के जंक फ़ूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन
मोमोज बना जान का दुश्मन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव की है। मृतक विपिन कुमार पासवान है। मृतक विपिन का सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि विपिन कुमार पासवान ने अपने दोस्तों से मोमोज खाने की शर्त लगाई। शर्त जीतने के लिए विपिन ने बहुत अधिक मोमोज खा लिया। मोमोज खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा, जहां अचानक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या कहते हैं डॉक्टर 
 गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रंजन कहते हैं कि चाइनीज फ़ूड को ठीक से चबाकर खाना चाहिए, नहीं तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि विपिन जल्दबाजी में कम समय में ज्यादा से ज्यादा मोमोज खाना चाह रहा हो। और उसकी इसी चाहत में वह बहुत अच्छी तरह से चबा कर नहीं खाया हो। इसलिए इस तरह खाना भी युवक की मौत की एक वजह हो सकती है। डॉ एस के रंजन ने कहा कि मौत की एक दूसरी वजह यह भी हो सकती है कि मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाए ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस गई हो जिस वजह से उसकी मौत हो गई होगी।

परिजन लगा रहे हत्या का आरोप 
 थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार का कहना है कि युवक की मौत अधिक मोमोज खाने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जीत-हार के शर्त में विपिन ने ज्यादा मोमोज खा लिया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि जहर देकर उसकी हत्या की गई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें