फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luggage scanner is risky: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर माता-पिता ने देखा नहीं, बच्चा स्कैनर में घुस चोटिल

Tue, 27 Dec 2022 05:52 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

इस घटना में मां-बाप की लापरवाही खुलकर दिख रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगेज स्कैनर में देर रात चार साल का एक बच्चा फंस गया। बच्चा चीखा तो सभी का ध्यान गया। यात्रियों की मदद से आरपीएफ जवानों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चा चोटिल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में स्कैनर से निकाल बच्चे का इलाज किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजूबा घटनाएं होती रहती हैं, खासकर बच्चों के साथ। लेकिन, इस घटना में मां-बाप की लापरवाही खुलकर दिख रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगेज स्कैनर में देर रात चार साल का एक बच्चा फंस गया। बच्चा चीखा तो सभी का ध्यान गया। यात्रियों की मदद से आरपीएफ जवानों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चा चोटिल है। लापरवाही बरतने के आरोप में वहां तैनात आरपीएफ कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी शत्रुघ्न कुमार, पत्नी और बच्चे अंकुश कुमार के साथ सुबह में लुधियाना वाली आम्रपाली एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रात को ही जंक्शन पर पहुंच गए थे। स्टेशन पर बच्चे का पिता किसी से बात कर रहा था तो मां मोबाइल देख रही थी। इस बीच बच्चा खेलते हुए बैग स्कैनर के पास चला गया। स्कैनर चालू था और कांस्टेबल की नजर बच्चे तक नहीं जा रही थी। बच्चा खेल-खेल में बैग स्कैनर के अंदर चला गया। घुसते ही संभवत: निकलने के लिए उसने दाएं-बाएं हाथ मारे, जिससे फंसकर चोटिल हो गया। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। आरपीएफ की सूचना के बाद स्टेशन मास्टर और टीटीई ने मेमो देकर रेल अस्पताल के वरीय चिकित्सक को बुलाया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

यात्री सुविधा के लिए कम ऊंचाई पर स्कैनर, इसी कारण बच्चा आसानी से चढ़ गया। - फोटो : अमर उजाला
यात्री सुविधा के लिए कम ऊंचाई पर स्कैनर
आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि यहां मानक के हिसाब से बैग स्कैनर नहीं लगाया गया है। इस कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बड़े-बड़े स्टेशनों पर एक मानक के हिसाब से थोड़ी ऊंचाई पर इसे लगाया जाता है, लेकिन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इसे नीचे में ही रख दिया गया है। इधर, घटना की सूचना सोनपुर रेल मंडल तक पहुंचने के बाद रेलवे अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई। रेलवे सुरक्षा बल की लापरवाही को लेकर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल रामाकांत को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें