Bihar : आज से आस्था अक महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय से शुरू हो गई, लेकिन इसके साथ ही बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ही परिवार के तीन लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे को बचाने में 6 लोग गंगा में डूब गये थे।
भागलपुर में छठ घाट की सफाई कर रहे छह लोग गंगा नदी में डूब गए। इस घटना में हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बड़ी मोहनपुर के दियारा इलाके का है। मृतकों की पहचान मौसम कुमारी (15), जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल है। यह सभी एक ही परिवार के लोग हैं इधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घाट बनाने के दौरान छह लोग डूबे
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जीतन कुमार अपने फुआ मौसम कुमारी के घर आया था और यहां एकचारी द्वारा इलाके के बड़ी मोहनपुर घाट पर साफ सफाई करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि छठ घाट का सभी घाट की सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स गहरे पानी में चला गया। उसको डूबते देख वहां मौजूद उसे बचाने के लिए पानी में उतरते चले गये, जिसको बचाने में एक-एक कर 6 लोग डूब गए।इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
प्रशासनिक लापरवाही से हुई घटना
स्थानीय लोगों का आरोप है बड़ी मोहनपुर घाट खतरनाक है, लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। ना ही घाट पर निरीक्षण करने के लिए कोई अधिकारी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दियारा इलाके का यह सबसे बड़ा छठ घाट है, जहां पर 5000 से अधिक लोग भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना का जिम्मेदार भी प्रशासनहै। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है