फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: पटना में गंगा घाट पर इस बार एक फीट कम रहेगा पानी; घाट पर जाते हैं तो तैयारियों की यह खबर पढ़ें

Tue, 31 Oct 2023 05:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chhath Puja: आयुक्त रवि ने शिवा घाट, दीघा पाटीपुल घाट, मीनार घाट, बिन्दटोली घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु पूर्वी घाट, गेट नं. 93 घाट, गेट नं. 88 घाट, गेट नं. 83 घाट, कलेक्ट्रेट घाट तक सभी छोटे-बड़े सभी घाटों का एक-एक कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Chhath puja - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि ने मंगलवार को पटना के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण किया। सुबह सात बजे दीघा पाटीपुल घाट से निरीक्षण शुरू किया गया। अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक पंद्रह से ज्यादा घाटों का पैदल भ्रमण किया। करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कलेक्ट्रेट घाट तक सभी घाटों की मौजूदा भौतिक स्थिति का अवलोकन किया गया और तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के वक्त सभी घाटों पर प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का दल भी मौजूद था। 

विज्ञापन


डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
आयुक्त रवि ने शिवा घाट, दीघा पाटीपुल घाट, मीनार घाट, बिन्दटोली घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु पूर्वी घाट, गेट नं. 93 घाट, गेट नं. 88 घाट, गेट नं. 83 घाट, कलेक्ट्रेट घाट तक सभी छोटे-बड़े सभी घाटों का एक-एक कर निरीक्षण किया।

घाटों का निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने आयुक्त रवि को जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी घाटों पर मुस्तैद हैं। 24x7 तैयारी की जा रही है। इसे समय पर पूरी कर ली जाएगी। आयुक्त रवि ने नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, आपदा प्रबंधन, विद्युत, भवन निर्माण, पीएचइडी सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर संपन्न करने का निर्देश दिया। 

घाटों का निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी, सहित अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ने आयुक्त को जानकारी दी कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गंगा नदी में पानी का स्तर कम है। गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह छह बजे दीघा घाट पर 44.86 मीटर एवं गांधी घाट पर 44.17 मीटर था। विगत वर्ष दीघा घाट में छठ पर्व के दिन 30 अक्तूबर, 2022 को जल-स्तर 47.51 मीटर तथा 31 अक्टूबर, 2022 को 47.37 मीटर था। 

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष छठ के समय तक जल-स्तर वर्तमान स्तर से लगभग एक मीटर अर्थात सवा तीन फीट कम होने की संभावना है। आयुक्त ने कहा कि इस को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सारी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलस्तर पर लगातार नजर रखें। सभी घाट पर सुरक्षात्मक बैरीकेडिंग की जाए। बैरीकेडिंग मानकों के अनुरूप रखना सुनिश्चित करें। खतरनाक घाटों को चिन्हित करते हुए उन्हें लाल रंग के कपड़े से घेर दें ताकि श्रद्धालु उधर न जाएं। सभी घाटों पर बड़े-बड़े अक्षरों में घाटों का नाम और वॉच टावरों तथा अन्य सुरक्षात्मक संरचनाओं की नम्बरिंग करने का निर्देश दिया गया। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम की तैनाती करने के साथ पूरे आपदा प्रबंधन तंत्र को 24x7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। 

घाट का निरीक्षण करते डीएम के साथ अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आयुक्त ने कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर जेपी गंगापथ एक नई संरचना है। विगत वर्ष से छठ पूजा के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले साल यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी। इस वर्ष भी सारी तैयारी की जा रही है। अशोक राजपथ से जेपी गंगा पथ के नीचे अवस्थित अंडर पास से घाटों तक आने-जाने का मार्ग सुचारू एवं सुगम रहेगा। डेडिकेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं पार्किंग की सुविधा रहेगी। आयुक्त ने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल यथासंभव घाटों के नजदीक रहेगा।  

रवि ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गेट नं. 88 घाट एवं गेट नं. 83 घाट जाने के लिए जेपी गंगा पथ अंडर पास में नमामि गंगे परियोजना का ह्यूम पाईप रखा हुआ है। आयुक्त द्वारा स्थल पर ही बुडको के प्रबंध निदेशक से मोबाइल पर बात कर इसे हटाने के लिए कहा गया ताकि अंडर पास में टू-लेन आवागमन निर्बाध चालू रहे। आयुक्त ने कहा कि गंगा के जल-स्तर में कमी एवं घाटों की भौतिक स्थिति को देखते हुए छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर प्रशासन से तेजी से काम कराया जा रहा है। 108 घाटों पर सेक्टर पदाधिकारियों के 21 दल कैम्प किए हुए हैं। घाटों पर जाने के लिए एप्रोच रोड अच्छी स्थिति में रहेगी। साफ-सफाई एवं प्रकाश-व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, व्रतियों के ठहरने हेतु शेड, घाटों के बाहर वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी। पार्किंग स्थल पर बैरिकेडिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था रहेगी। आयुक्त रवि ने कहा कि घाटों के पास एवं सम्पर्क पथ में समुचित संख्या में वाच टावर रहेगा। घाटों पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। ध्वनि-विस्तारक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा घाटों के आस-पास एवं सम्पर्क पथ में अवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित रखा जाएगा। सभी छठ घाटों पर विद्युत कर्मियों एवं तकनीशियनों की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें