भगवान सूर्य की आराधना करतीं श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रविवार की शाम और सोमवार की सुबह व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर पूरे बिहार में भक्ति का माहौल बना रहा चारों ओर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। पटना के सभी गंगा घाट, मुजफ्फरपुर के बूढ़ी गंडक नदी के सभी तट, अखाड़ा घाट, सीढ़ी घाट, चंदवारा घाट, लकड़ीदाही घाट के साथ-साथ साहू पोखर, मंदिर घाट, पड़ाव पोखड़ घाट, ब्रह्मपुरा घाट पर भी सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने अपने घरों और तालाबों में भी अर्घ्य दिया। और भगवान भास्कर से अपनी मुरादें मांगी।