फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ के दिन मुजफ्फरपुर स्टेशन उड़ाने की धमकी

Fri, 08 Nov 2013 05:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ पटना ब्लास्ट को लेकर बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में खोजबीन जारी है। उसी बीच छठ पर रेल एसपी को पत्र भेजकर स्टेशन उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इस पत्र में मुजफ्फरपुर जंक्शन को छठ के दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक धमकी मिलने के बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। आरपीएफ व जीआरपी के अलावा रेल एसपी ने जिला पुलिस से भी स्टेशन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व रेल एसपी को अज्ञात पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि आठ या नौ नवंबर को बम से स्टेशन को उड़ा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के अंत में भेजनेवाले ने अपना नाम अज्ञात व्यक्ति, रक्सौल लिखा है। पत्र प्राप्त होते ही रेलवे के अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

पटना व बोधगया बम ब्लास्ट की घटना के बाद धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लिया गया है। रेल एसपी ने पूरे मामले से आरपीएफ के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें