मनेर के हल्दी छपरा गंगा घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद नदी में नहाने गईं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने चार को बचा लिया, जबकि संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी लापता हैं।
पटना के मनेर में कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद गंगा नदी में नहाने गईं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां डूब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन महिलाएं लापता हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से गंगा नदी में उनकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लापता लोगों की पहचान हल्दी छपरा सात आना गांव निवासी संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां कास के झुर-मुर को गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए हल्दी छपरा गंगा घाट पहुंची थीं। इसी दौरान सभी नदी में डूब गईं। चार लोगों को बचा लिया गया, जबकि संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी की तलाश जारी है। घटना के बाद हल्दी छपरा और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।