फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार को आवश्यकतानुसार केंद्र यूरिया उपलब्ध कराए

Mon, 27 Aug 2012 03:27 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीकांत जेना से राज्य की आवश्यकता के अनुरूप यूरिया की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जेना से दूरभाष पर बात की। उन्होंने जेना से आग्रह किया कि प्रदेश की आवश्यकता को देखते हुए यूरिया की आपूर्ति के लिए अपने स्तर से तत्काल हस्तक्षेप करके पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति करायी जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति होने से सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराई जा सकेगी।

सूत्रों ने बताया कि जेना ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से पहल कर आवश्यकतानुसार बिहार को यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। बाद में कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फिलहाल जो यूरिया उपलब्ध है उसे सभी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार सुचारू रूप से वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें