राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई की जांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 2006 रेलवे होटल के टेंडर मामले में सीबीआई ने लालू समेत राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सरला गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पीके गोयल, विजय कोचर, विनय कोचर पर आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
लालू और बाकी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि होटल आवंटन में बड़ा घोटाला हुआ है। सीबीआई का कहना है कि 32 करोड़ की जमीन को करीब 65 लाख में दे दिया गया।
ANI EXCLUSIVE: CBI FIR copy in Railway hotel tenders case, names Lalu Yadav, wife Rabri,son Tejaswi and others pic.twitter.com/hbLcGiKCuv
— ANI (@ANI_news) July 7, 2017
बताते चलें कि लालू पर आरोप है कि जब वे रेलमंत्री थे उस दौरान उन्होंने निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया है। मामले में सीबीआई ने देशभर में लालू के 12 ठिकानों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और इस केस की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस बीच लालू यादव चारा घोटला मामले में आज यानि शुक्रवार को सीबीआई के कोर्ट के सामने पेश हुए हैं। लालू ने कोर्ट जाने से पहले कहा कि कोर्ट में पेश हो जाने के बाद वे पूरे मुद्दे पर बयान देंगे।
Ranchi: Lalu Prasad Yadav leaves for court to appear in fodder scam case, says will speak on today's CBI raids later today pic.twitter.com/w5BNZLrPSf
— ANI (@ANI_news) July 7, 2017
वहीं लालू के परिवार पर आरोप लगाने वाले बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार से मांग की है कि वे लालू के बेटों को कैबिनेट से हटा दें।
Nitish Kumar should break his silence and sack Tejashwi Yadav as deputy CM: Sushil Modi, BJP on CBI FIR in Railway hotel tender case pic.twitter.com/dsOvc8DXw1
— ANI (@ANI_news) July 7, 2017
दरअसल मामला यह है कि 2006 में रेलमंत्री रहते हुए लालू पर निजी कंपनी को आवंटन के जरिये लाभ पहुंचाने का आरोप है। अभी भी दिल्ली, पटना, रांची और पुरी में सीबीआई की ओर से लालू परिवार के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
मामले में लालू यादव, रावड़ी देवी और दो अन्य के खिलाफ सीबीआई छापेमारी कर रही है। इस जांच के दायरे में लालू के बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। सीबीआई ने रेलवे टेंडर केस लालू,रावड़ी और उनके बेटे तेजस्वी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।