सीबीआई ने शुक्रवार को पटना एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर और एचओडी (दंत विभाग) डॉ शैलेश कुमार मुकुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉ शैलेश पर आरोप है कि उन्होंने 2013 से लेकर 2019 तक मरीजों को कथित तौर पर दंत प्रत्यारोपण के लिए धोखा दिया है। इसके अलावा उनपर आरोप है कि उन्होंने मरीजों से सही लागत से अधिक भुगतान करने को कहा। सीबीआई ने डॉ शैलेश के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 और आईपीसी 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।