फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील: नीतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 23 Jul 2013 01:14 AM IST
छपरा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के छपरा में मिड डे मील खाने से हुई 23 बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री पीके शाही और सरकारी स्कूल की फरार प्रिंसिपल मीना देवी के खिलाफ सोमवार को यहां एक मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता शशी रंजन पाठक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एके झा की अदालत में तीनों के खिलाफ इस मामले में आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सीजेएम ने इस मामले को मशरख थाने में स्कूल की फरार प्रिंसिपल मीना देवी के मामले से जोड़ने के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस ने नीतीश सरकार को लताड़ा

उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने सोमवार को फरार प्रिंसिपल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। सारण के जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा और मशरख के जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले में पक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें