फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident News : बिहार के रहने वाले चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के थे सभी

Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Accident News:  कुंभ स्नान करने के बाद सभी लोग एक साथ ट्रेन से नई दिल्ली स्टेशन पर उतरने के बाद अपनी निजी कार से लुधियाना स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। उसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार जीटी रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन
मृतकों का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनियंत्रित कार के भीषण हादसे में कार में सवार सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया गांव के एक हीं परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया गांव निवासी अवकाश प्राप्त लोको पायलट रामेश्वर साह (65), उनकी पत्नी मीना देवी (62), उनके इकलौते पुत्र पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के रूप में कार्यरत दिनेश साह (35) और मृतक दिनेश साह की पुत्री (8) शामिल है। दिनेश साह की पत्नी रुचि देवी को इलाज के लिए वहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला सहित घटना का शिकार पूरा परिवार कई वर्षों से लुधियाना में रह रहा था। घटना पंजाब के फतेहपुर साहिब में हुई है।  

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि रामेश्वर साह अपनी पत्नी मीना देवी, पुत्र दिनेश साह, बहु रुचि देवी व दुधमुंही पोती के साथ प्रयागराज कुंभ नहाने गए थे। कुंभ स्नान करने के बाद रविवार की देर शाम सभी लोग एक साथ ट्रेन से नई दिल्ली स्टेशन पर उतरने के बाद अपनी निजी कार से लुधियाना स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। उसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार जीटी रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंच कर जख्मी रुचि देवी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके गांव सोनिया स्थित परिवार सहित गांव में मातम छा गया है। दिल्ली में रहने वाले उनके छोटे भाई चंद्रिका साह व उनके परिवार के लोग तथा अग्निदेव साह हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। सोनिया गांव में रहने वाले मृतक रामेश्वर साह के चचेरे भाई अग्निदेव साह की पत्नी रीना देवी, पुत्र सूरज कुमार साह ने बताया कि पूरा परिवार शादी- विवाह या पर्व त्यौहार में गांव आता था। उक्त भीषण हादसे से सभी काफी मर्माहत हैं। वहीं घर परिवार सहित गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें