बिहार के एक कारोबारी को 3.5 करोड़ रुपये के साथ नागालैंड हवाई अडड्डे पर पकड़ा गया है। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के साथ वो अकेले चार्टेड विमान से यात्रा कर रहा था। इस व्यक्ति की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के ए. सिंह के रूप में की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह व्यक्ति यहां उतरा, उसे रोक लिया गया। शुरूआत में राशि 5.5 करोड़ रूपए की बताई जा रही थी लेकिन बाद में आयकर अधिकारियों ने कहा कि उससे 3.5 करोड़ रूपए की राशि बरामद हुई है।
आयकर विभाग के अधिकारी रुपये के स्रोत की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जेट विमान ने हरियाणा के सिरसा से मंगलवार सुबह उड़ान भरी थी। फिलहाल कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।