फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक की मौत, कई घायल

Mon, 05 Aug 2019 09:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है। यहां सोमवार तड़के मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस जोर से डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस के फ्यूल टैंक में आग लग गई। इस आग में झुलसने से एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा खंजाची थाने के पास स्थित बस स्टैंड के पास हुआ है।

विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार बस डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उसके फ्यूल टैंक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की। इसके बावजूद एक यात्री की मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद बस में आग लग गई। हम बस में सवार यात्रियों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस के ज्यादातर यात्री सो रहे थे। स्लीपर बस होने की वजह से ज्यादातर यात्री ऊपर वाली बर्थ पर सो रहे थे। कई यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बचावकर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले बिहार में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा था। राज्य के हाजीपुर सोनपुर रेलखंड पर सोनपुर की ओर मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंट गई थी। मालगाड़ी के पीछे के छह डिब्बे पीछे छूट गए थे और इंजन आगे बढ़ गया था। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें