फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दिल्ली आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग, भागलपुर-पटना रूट पर ट्रेन परिचालन बाधित

Sat, 21 Sep 2019 11:20 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन ब्रह्मपुत्र मेल में आग लग गई है। घटना बिहार के भागलपुर-पटना रेलखंड पर जमालपुर जंक्शन के पास हुई है। आग लगने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह डिब्रुगढ़ से दिल्ली आ रही ट्रेन जब जमालपुर और किउल जंक्शन के बीच गुजर रही थी, तो दशरथपुर और धरहरा के बीच सारोबाग हॉल्ट के पास ट्रेन की बोगी में आग लग गई। आग ट्रेन के जेनरेटर यान वाली बोगी में लगी है। 

आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रहा कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है और रेलवे की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें