फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना पहुंचे दलाई लामा बोले, बिहार से मेरा गुरु-शिष्य का रिश्ता

Thu, 29 Dec 2016 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पटना
विज्ञापन
बुद्ध स्मृति पार्क पटना - फोटो : social media
विज्ञापन
कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए बिहार आए बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि नीतीश उनके करीबी मित्र हैं और बिहार से उनका गुरु-शिष्य का रिश्ता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बुधवार को बुद्ध स्मृति पार्क में बुद्ध प्रतिमा की पूजा और आनंद बोधि वृक्ष लगाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दलाई लामा ने कहा कि अगर अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते है तो, भारत के इतिहास को जानना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


 दलाई लामा ने कहा कि प्राचीन भारत के ज्ञान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कई वैज्ञानिक इसका लाभ भी उठा रहे हैं। जो वैज्ञानिक अपने इतिहास को जानते है, उनके ज्ञान का दायरा बहुत ही अच्छा है। दलाई लामा ने बिहार में शराबबंदी की तारीफ करते हुए अपील की कि लोग शराब, ड्रग्स का सेवन न करें, बल्कि अपने इतिहास को जान कर ज्ञान को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं, जो इस तरह का काम कर रहे हैं।

 इससे पूर्व दोपहर पटना पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। पटना में आयोजित पूजा के बाद दलाई लामा पटना से सीधे गया गए। जहां वे कल से होने वाले कालचक्र पूजा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें