फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: बहन की ससुराल पहुंचे भाई को ग्रामीणों ने किया अगवा, फिर जबरन करवा दी शादी

Sun, 21 Nov 2021 07:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक को कुछ लोग पकड़ कर शादी करवाने ले जा रहे हैं और पीछे-पीछे लड़की भी चल रही है। 
विज्ञापन
पकड़ौआ शादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ शादी चर्चा में है। पकड़ौआ शादी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। उसका आरोप है कि बंदूक के बल पर उसे अगवा कर शादी करा दी गई। विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट भी की। वीडियो बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने बताया कि वह 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन की ससुराल सरबहदी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी। एक वीडियो में युवक को धमका रहे कुछ लोग भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें