फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: अब बार-बार नहीं देनी होगी पीटी परीक्षा, बीपीएससी आगे से एक जैसी परीक्षा के लिए लेगा संयुक्त परीक्षा

Sun, 12 Feb 2023 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

बीपीएससी अध्यक्ष के मुताबिक, आगे से कई मिलती-जुलती परीक्षा के लिए संयुक्त (कंबाइंड) पीटी परीक्षा ली जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अब बार-बार बीपीएससी की पीटी परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। इसके लिए 30 सितंबर को 69 कॉमन पीटी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जानकारी देते बिहार लोक सेवा आयोग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभ्यर्थियों को अब बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की पीटी की परीक्षा बार-बार नहीं देनी पड़ेगी। बीपीएससी आगे से कई मिलती-जुलती परीक्षा के लिए संयुक्त (कंबाइंड) पीटी परीक्षा लेगा। इसके लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग बनेगी। रिजल्ट अलग-अलग आएगा। इसके लिए 30 सितंबर को 69 कॉमन पीटी परीक्षा होगी।

विज्ञापन


बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि ई-ऑप्सन को हटाने को लेकर अलग-अलग तरह के विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाएगा। उसके बाद ही कोई फैसला हो पाएगा। ई-ऑप्सन को हटाने को लेकर अभ्यर्थियों की मांग काफी समय से चली आ रही है। आने वाले समय में बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के सेंटर को लेकर अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान ऑप्शन भी मांगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें