फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बीपीएससी ने जारी किया 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन

Tue, 18 Aug 2026 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC TRE 4 News: लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आज बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
बीपीएससी टीआरई 4 में 32388 पदों पर वैकेंसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार  खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन



मंगलवार शाम 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होते ही प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। इस भर्ती में सबसे अधिक 16,101 पद 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।
विज्ञापन


जानिए पदों के विवरण के बारे में...

  • कक्षा 1 से 5 : 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 : 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 : 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 : 16,101 पद
  • कुल पद : 32,388

सीएम सम्राट चौधरी बोले- शिक्षकों की कमी दूर होगी
बता दें कि हाल में ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी टीआरई चार के बारे में जानकारी सोशल मीडिया साझा की थी। तब उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग की ओर से बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से एक ओर जहां हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।

विज्ञापन


आज से धरने पर बैठे हैं शिक्षक अभ्यर्थी
बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से टीआरई चार का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे। आज छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे हैं। वह टीआरई 4 विज्ञापन, बीएसएससी एग्जाम डेट, लाइब्रेरियन बहाली, बीईटी, दरोगा, सिपाही, BSSC सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए बीपीएससी ने आज शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें