फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Teacher Last Date To Apply 2023 : शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, सर्वर हैंग इश्यू के कारण फैसला

Mon, 10 Jul 2023 03:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत पहली बार हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के दौरान सर्वर हैंगिंग के कारण परेशानी हो रही थी। इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
BPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। फॉर्म भरने के दौरान सर्वर की हैंगिंग के कारण हर तरफ से आ रही शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आयोग ने 12 जुलाई को खत्म हो रही तारीख से दो दिन पहले यह फैसला लिया है कि अब 15 जुलाई तक अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


बाहरी को मौके के बाद सर्वर इश्यू बढ़ा
आयोग ने 30 मई को 1.70 लाख शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए  प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन लिए जाने की जानकारी भी दी गई थी। आवेदन शुरू होने के साथ ही सर्वर में परेशानी की खबरें आने लगीं। परेशानी तब कई गुना बढ़ गई, जब बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती नियम में परिवर्तन करते हुए बिहार से बाहर के लोगों को भी आवेदन का मौका दे दिया। पहले सिर्फ बिहारी को शिक्षक बनाए जाने का प्रावधान था, जिसकी पात्रता बाद में 'भारतीय नागरिक’ कर दी गई। इस प्रावधान के विरोध में जहां एक तरफ आंदोलन तेज हो गया, वहीं दूसरी तरफ आवेदन के लिए बना बीपीएससी का सर्वर भी लगभग हैंग की स्थिति में रहने लगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें