फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल, इनमें 72419 प्राइमरी टीचर

Wed, 18 Oct 2023 02:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि 60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट बना लिया है। सभी का जिला आवंटन का भी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में सभी वर्ग और विषयों का रिजल्ट जारी हो जाएगा। आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतनी जल्दी इतने संख्या में रिजल्ट नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के साथ बीपीएससी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। दो दिन के अंदर माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल में शिक्षक बनने के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। मंगलवार को उच्च माध्यमिक स्तर के 16 विषयों का परीक्षाफल जारी कर दिया था। आज 7 और विषय का रिजल्ट आ गया।

विज्ञापन




बुधवार को बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि कहा जिस समय से भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई, उस समय कई लोग तरह-तरह के आरोप लगाते रहे। ऐसा कोई दिन नहीं था जब लोगों ने परीक्षा को रद्द करवाने की कोशिश नहीं की गई। इसके बाद बीएड बनाम यूजीसी का प्रश्न भी सुप्रीम कोर्ट में गया। उस दौरान हमलोग ने निर्णय लिया हमलोग 75 प्रतिशत रिक्ति को पूरा करेंगे। इसके लिए कट ऑफ भी कम किए जा सकते हैं। इस पर भी सवाल उठे। गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। परीक्षा के बाद कई लोगों ने हंगामा किया कि प्रश्न बहुत कठिन पूछे गए। तरह-तरह की बातें की गई। सोशल मीडिया पर भी कई तरह के भ्रम फैलाए गए। ओएमआर सीट अपलोड करने को लेकर भी सवाल उठाए गए। 

दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि आरोप और उठते सवालों के बीच आयोग ने महज 60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट बना लिया। इतना भी नहीं पास हुए अभ्यर्थियों का जिला आवंटन का भी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। अगले दो दिन में माध्यमिक और प्राथमिक स्तर का रिजल्ट जारी हो जाएगा। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतनी जल्दी इतने संख्या में रिजल्ट नहीं दिया गया है। कटऑफ को लेकर जिन्होंने सवाल उठाए, वह भी गलत साबित हुआ। बिहार के अभ्यर्थी काफी काबिल हैं। इस परीक्षा में हमलोगों बड़े पैमाने में तकनीक का उपयोग किया। कई फर्जीवाड़ा करने वाले भी पकड़े गए। एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें  प्राथमिक शिक्षकों के लिए 72419 रिजल्ट दे रहे हैं। बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। अब तक 1 लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए। यानी 72 प्रतिशत रिजल्ट हुए।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इसी लिंक से बीपीएससी के जारी परिणाम देख सकते हैं।

बीएड अभ्यर्थियों का रिजल्ट होल्ड 
बीएड अभ्यर्थियों पर शायराना अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसने दर्द दिया, वही दवा भी देंगे। सूत्रों की मानें तो बीएड अभ्यर्थी का रिजल्ट फिलहाल होल्ड कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट से डिसीजन आने के बाद उनके रिजल्ट पर बीपीएससी फैसला लेगी। फिलहाल, 72,419 प्राथमिक शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसमें केवल डीएलएल के अभ्यर्थी ही होंगे।
विज्ञापन


जानिए, किस वर्ग में कितने अभ्यर्थी हुए सफल

  • उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) - 23, 701 
  • माध्यमिक- (9वीं-10वीं) - 26,204
  • प्राथमिक (1 से 5वीं) = 72,419


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें