फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'डरा रहे क्या सर...', बीपीएससी अभ्यर्थियों ने किया प्रशांत किशोर का विरोध, 'वापस जाओ' के नारे भी लगाए

Mon, 30 Dec 2024 08:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC Protest: प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका विरोध हुआ। अभ्यर्थियों ने पीके के खिलाफ 'गो बैक-गो बैक' के नारे भी लगाये। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गर्दनीबाग में छात्रों से मिलने पहुंचे थे प्रशांत किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जनसुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का विरोध किया है। रविवार देर रात प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका विरोध हुआ। अभ्यर्थियों ने पीके के खिलाफ 'गो बैक-गो बैक' के नारे भी लगाये। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक अभ्यर्थी ने कहा 'आप यहां से चले जाइए। पिटवाने के बाद क्यों आए हैं? यह सुनते ही पीके ने उससे कहा, "तुम्हारा क्या नाम है बताओ? जरूरत से ज्यादा होशियार बनोगे न तो...", इतने में एक अन्य अभ्यर्थी ने पीके से पूछा कि 'डरा रहे हैं क्या सर?' इतना कहते ही अभ्यर्थी पीके के खिलाफ 'गो बैक-गो बैक' के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन


पीके ने कहा- हमसे कंबल मांगते हो
अभ्यर्थियों के नारेबाजी के बीच पीके की टीम और अभ्यर्थियों के बीच बहस होने लगी। पीके ने अभ्यर्थियों से कहा कि हमसे कंबल मांगते हो और हमें ही नेतागिरी दिखा रहे हो। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा कि हमलोग अपना कंबल लेकर आए। आपसे हमलोगों ने कंबल नहीं मांगे। यह कहते हुए अभ्यर्थी फिर से पीके का विरोध करने लगे। इसके बाद प्रशांत किशोर वहां से चले गए। 


अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर किया था प्रदर्शन 
दरअसल, रविवार दोपहर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बीपीएससी परीक्षार्थियों का हुजूम पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचा। यह लोग बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे थे। शाम होते-होते यह हुजूम जेपी गोलंबर होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोका लेकिन भीड़ बैरिकेटिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे। कुछ देर बाद प्रशांत किशोर वहां से चले गए। इसके बाद पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और पुलिस पहले वाटर कैनन से पानी का फब्बारा उनपर डालने लगी। इसके बाद भी अभ्यर्थी जब वहां से नहीं हटे तब पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। पुलिस उन अभ्यर्थियों पर बेदर्दी से लाठियां बरसाती रही। इस घटना में कई अभ्यर्थी घायल हो गये। अभ्यर्थियों ने कहा कि पुलिस ने बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। इसमें कई अभ्यर्थी घायल भी हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अस्पताल में घायल अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया।
प्रशांत किशोर समेत 21 लोगों पर प्राथमिकी
इधर, इस रविवार को हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर सहित कुल 21 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही लगभग 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सरकारी आदेश की अवहेलना कर अनधिकृत रूप से लोगों की भीड़ इकट्ठा कर उन्हें उकसाने और विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में दर्ज की गई है।

आज पटना में चक्का जाम का एलान
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने बड़ा ऐलान करते हुए सोमवार को बिहार में चक्का जाम करने का एलान किया है। बंद का ऐलान पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने की है। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद संदीप सौरव ने आंदोलन के रूप में बिहार को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अभ्यर्थियों की बात नहीं मानती है तो सोमवार को हमारी पार्टी पूरे बिहार में चक्का जाम करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें