फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन रोका; इस तारीख तक नहीं भर सकेंगे इन भर्तियों के फॉर्म

Fri, 17 Nov 2023 11:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC : बिहार लोक सेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक विज्ञापन अंतर्गत चल रहे ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बीपीएससी के अनुसार सर्वर मेंटेनेंस के कारण ऐसा किया गया है। 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग का सर्वर डाउन हो गया है। इसलिए शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 2 के लिए ऑनलाइन अप्लाई और न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड का काम भी बाधित रहेगा। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि सर्वन मेटेंनेंस के कारण आयोग का सर्वर 18 नवंबर की रात 8 बजे से 20 नवंबर की सुबह 8 बजे बाधित रहेगी। इसके बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 2 और 32वें न्यायिक सेवा (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बंद रहेगी
सर्वर बाधित होने के कारण दूसरे चरण की प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और आवेदन की प्रक्रिया बंद रहेगी। वहीं मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बंद रहेगी। इसके अलावा 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बंद रहेगी। विशेष जानकारी के लिए बीपीएससी के साइट पर देख सकते हैं।

7 से 10 दिसंबर तक परीक्षा संभावित
बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के फेज 2 में अब तक साढ़े 5.66 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं करीब साढ़े 4 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है।  इसके अलावा प्राथमिक शिक्षकों के लिए 13085 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। बीपीएससी सूत्रों की मानें तो शिक्षक भर्ती परीक्षा के फेज 2 की परीक्षा 7 से 10 दिसंबर तक ली सकती है। बीपीएससी करीब चार दिन पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें