फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : शिक्षक भर्ती परीक्षा में नौवीं-दसवीं के 10 विषयों के रिजल्ट जारी, 11वीं-12वीं का भी परिणाम आया

Sun, 22 Oct 2023 07:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Result :  बिहार लोक सेवा आयोग ने रविवार की छुट्टी के पहले शनिवार की आधी रात नौवीं-दसवीं के 10 विषयों और 11वीं-12वीं के चार विषयों की शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। एकाउंटेंसी का परिणाम हटाया गया था। उसे दोबारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा अयोग (BPSC) ने शनिवार की आधी रात के बाद एक बार फिर शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणामों को जारी करना शुरू किया। 11वीं-12वीं के शेष विषयों में से चार का परिणाम जारी किया गया। इनमें एकाउंटेंसी का परिणाम जारी कर हटाया गया था। उसे दोबारा जारी किया गया। इसके अलावा, नौवीं-दसवीं के 10 विषयों के शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया। नौवीं और दसवीं में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला, अरबी और फारसी विषयों के शिक्षकों की सूची आयोग ने अब जारी की है। हिंदी में 4242, बांग्ला में तीन, उर्दू में 1612, अरबी में चार, फारसी में 12, अंग्रेजी में 4001, विज्ञान में 4588, गणित में 4480 और सामाजिक विज्ञान में 5397 शिक्षक चयनित हुए। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी माध्यमिक में हुए सफल
उच्च माध्यमिक स्कूलों के तरह ही माध्यमिक में भी कई विषयों में निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी सफल हो सके हैं। माध्यमिक में कुल 32,916 सीट पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें से 26,204 अभ्यर्थी ही पास कर पाए। विज्ञान, अग्रेजी और हिंदी विषय में शिक्षक हीं नहीं मिले। 

इन परीक्षाओं का भी परिणाम आया, यहां देखें रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी में हिन्दी माध्यम के 62653 अभ्यर्थी पास
इससे बीपीएससी ने बुधवार देर रात प्राइमरी स्कूल के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें 62653 अभ्यर्थी हिन्दी माध्यम, 7797 अभ्यर्थी उर्दू और 1969 अभ्यर्थी बांग्ला माध्यम में सफल हुए। आयोग ने प्राइमरी स्कूल में 72419 का रिजल्ट दिया है। साथ ही पास हुए अभ्यर्थियों के लिए जिला भी आवंटित कर दिए गए। हालांकि, आयोग ने अब तक किसी वर्ग के रिजल्ट में कटऑफ जारी नहीं किया है। 

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इसी खबर में नीचे दिए लिंक से बीपीएससी के जारी परिणाम देख सकते हैं।
9वीं-10वीं के लिए देखें सोशल साइंस विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें गणित विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें विज्ञान विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें अरबी विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें अंग्रेजी विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची

9वीं-10वीं के लिए देखें फारसी विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें उर्दू विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें बांग्ला विषय के अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची
9वीं-10वीं के लिए देखें हिंदी विषय के अध्ययापक के सफल अभ्यर्थियों की सूची




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें