फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Exam : शिक्षक बहाली परीक्षा में CTET अपियरिंग अभ्यर्थियों को भी मिले मौका, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Fri, 09 Jun 2023 05:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नई नियमावली के तहत शिक्षक बहाली में BPSC की परीक्षा में शामिल होने वालों में उन अभ्यर्थियों को भी शामिल करना चाहिए जो शिक्षक अभ्यर्थी जुलाई के CTET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह कहना है छात्र नेता दिलीप कुमार का।
विज्ञापन
छात्र नेता दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई नियमावली के तहत शिक्षक बहाली में BPSC की परीक्षा में शामिल होने वालों में उन अभ्यर्थियों को भी शामिल करना चाहिए जो शिक्षक अभ्यर्थी जुलाई के CTET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही सरकार वर्ग 6-8 के लिए भी वैकेंसी निकाले। यह कहना है छात्र नेता दिलीप कुमार का। दिलीप कुमार शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास शिक्षक अभ्यर्थी के साथ मीटिंग करने के बाद यह बात कही।
विज्ञापन


चार पांच साल बाद आती है शिक्षक बहाली 
छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि चूंकि इस बार शिक्षकों की बहाली बीपीएससी के माध्यम से होनी है। बीपीएससी में जो मार्क्स आएंगे उस पर मेरिट लिस्ट बनना है ना कि CTET के मार्क्स के अनुसार। इसलिए हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का मौका मिले। दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार में 4- 5 साल के बाद ही शिक्षकों की बहाली आती है। अगर सरकार हमारी इस मांग को नहीं मानती है तो मजबूरी में हमें शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सड़क पर उतरना पड़ेगा।

सरकार शिक्षक नियमावली में करे सुधार 
नयी शिक्षक नियमावली को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ग 6-8 के लिए वेकेंसी नहीं निकाली है। इसके लिए इस वर्ग के हजारों अभ्यर्थी बी.एड कर के घर में बैठे हुए हैं। नयी नियमावली में  वर्ग 6-8 का कोई जिक्र नहीं है, इसलिए सरकार नियमवाली में सुधार कर वर्ग 6-8 के लिए वैकेंसी निकाले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शिक्षक अभ्यर्थी राशिद इकबाल - फोटो : अमर उजाला
CTET अपियरिंग कैंडिडेट को भी मौका मिले 
शिक्षक अभ्यर्थी राशिद इकबाल का कहना है कि जिस तरह बीपीएससी ने B.Ed,डीएलएड, सीटेट, बीटेट और एसटीईटी अपीयरिंग कैंडिडेट को बीपीएससी की परीक्षा में बैठने का मौका दे रही है इसी तरह जुलाई महीने में होने वाले CTET परीक्षा के अपियरिंग कैंडिडेट को भी BPSC परीक्षा में शामिल होने का मौका दे।

कब से लिए जायेंगे आवेदन 
बीपीएससी के द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए 15 जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं। अंतिम आवेदन करने तिथि 12 जुलाई है। जबकि परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को निर्धारित हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें