फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा कल से शुरू, राजधानी पटना के 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 24 Apr 2026 06:21 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। साथ ही परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार, 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। राजधानी पटना के 22 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली यह परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इस बार बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों के लिए 13,024 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar: विधानसभा से महागठबंधन के चार विधायक गायब रहेंगे या ज्यादा? जानिए, क्या है बिहार में विधायकों का गणित

परीक्षा के प्रथम दिन यानी 25 अप्रैल, शनिवार को दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी। प्रथम पाली में सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में निबंध पत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ली जाएगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा
विज्ञापन


अगली परीक्षा का यह है सिड्यूल 
 बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार इसके बाद 27 अप्रैल यानी सोमवार को आयोजित दूसरे दिन की परीक्षा सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।तीसरे दिन यानी मंगवार 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन के द्वितीय पत्र की है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी। चौथे दिन यानी बुधवार 29 अप्रैल को एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं, पांचवें दिन यानी गुरूवार 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी।


कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम
 बिहार लोक सेवा आयोग का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। आयोग का सख्त निर्देश है कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उनको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें