फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC PT : आखिर खत्म हुआ E ऑप्शन; निगेटिव मार्किंग को लेकर बीपीएससी अध्यक्ष ने दी यह जानकारी

Sun, 27 Aug 2023 12:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से करीब एक महीने पहले परीक्षा पैटर्न को लेकर बड़ी घोषणा की है। ई ऑप्शन और नेगेटिव मार्किंग को लेकर यह घोषणा सीधे-सीधे परीक्षार्थियों को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
BPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की 69वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर रविवार को अहम घोषणा की। लंबे समय से ई ऑप्शन को हटाए जाने की मांग चल रही थी। बीपीएससी 69 पीटी परीक्षा से ई ऑप्शन को हटा दिया गया है। यानी अब प्रश्न पत्र में उत्तर के सिर्फ चार विकल्प रहेंगे। इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष ने घोषणा की की हर तीन गलत जवाब पर एक प्रश्न के उत्तर का अंक कटेगा।
विज्ञापन


BPSC 69th के PT से 'E' ऑप्शन को हटाया गया
बीपीएससी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से E-ऑप्शन को हटा दिया है। परीक्षा अभ्यर्थियों के द्वारा एक लम्बे समय से BPSC के पीटी परीक्षा में दिए जाने वाले E-ऑप्शन को हटाने की मांग की जा रही थी। इस बात की जानकारी BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद से ट्वीट कर  दी है। इस ट्वीट के द्वारा उन्होंने बताया कि बीपीएससी एकीकृत 69वीं में नेगेटिव मार्किंग होगी। लेकिन अब इसमें चार उत्तर विकल्प ही होंगे। उन्होंने बताया कि अब E-ऑप्शन को हटा दिया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा कम से कम 20 से 22 वर्ष और अधिकतम  सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और इबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवकों को सेवा में आने के बाद इन परीक्षाओं में बैठने के अधिकतम पांच अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


सामान प्रकृति की कई परीक्षाएं एक साथ 
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि यह पहली ऐसी परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी। जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें