कई शिक्षक अभ्यर्थी बोले- पेपर टफ था।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु एम रहमान बोले- 60 से कम नहीं जाएगा कटऑफ
वहीं बीपीएससी और यूपीएससी परीक्षा के एक्सपर्ट गुरु एम रहमान ने कहा कि सामान्य श्रेणी में पुरुष वर्ग के लिए 60 से कम कटऑफ नहीं जाएगा। महिला वर्ग के लिए 50 से कम कटऑफ नहीं जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बीएड अभ्यर्थियों को लेकर जो आदेश दिया है, उसे देखते हुए उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। इसलिए बीएड अभ्यर्थियों से अपील है कि वह कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर करें।
हर परीक्षा में 30 से 40 प्रतिशत प्रश्न टफ होता है...
प्रश्न पत्र के स्तर के सवाल पर गुरु एम रहमान ने कहा कि 9th, 10th और 11th के एससीआरटी और एनसीईआरटी, प्रतियोगिता दर्पण से प्रश्न दिए गए। हर परीक्षा में 30 से 40 प्रतिशत प्रश्न टफ होता है। इस परीक्षा में जिन बच्चों ने एससीआरटी और एनसीईआरटी को फॉलो नहीं किया, उन्हें प्रश्न टफ लगा। रिजल्ट कब तक आएगा? इस सवाल पर गुरु एम रहमान ने कहा कि अधिक से अधिक 2 महीने के अंदर आयोग रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। संभव यह भी हो कि छात्रों को दुर्गापूजा का उपहार रिजल्ट के तौर पर दे दिया जाए।
जानिए, किसके लिए कितने पद
- प्राथमिक स्कूल - 79, 943
- माध्यमिक स्कूल - 32916
- उच्च माध्यमिक स्कूल - 57602