फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जिसे धक्का देते दिख रहे मंत्री तेज प्रताप यादव, उसने सामने आकर क्या कहा? बातें सुनकर हैरान रह जाएंगे

Sat, 26 Aug 2023 07:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Tej Pratap Yadav : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव जिसे वायरल वीडियो में धक्का देते नजर आए, अब उसका वीडियो वायरल है। वह शख्स जो कह रहा, कम चौंकाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव जिस युवक को धक्का देते दिखे, अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव जिस युवक को धक्का देते नजर आए थे और जिस पर FIR भी दर्ज करवाई गई थी। कहा गया कि वह शराब के नशे में था। अब इसी युवक (सुमंत यादव) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जो कह रहा है, वो चौंकाने वाला है। तेज प्रताप यादव के धक्का देने वाले वीडियो के बाद अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह कुछ अलग ही बात कह रहा है। आइए जानते हैं क्या कहा सुमंत यादव ने....

विज्ञापन


 सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है
सुमंत यादव ने किसी शख्स से वीडियो कॉल के दौरान कहा कि जहां से साहब (लालू प्रसाद) और मैडम (राबड़ी देवी) निकल रहे थे, वहां तेजू भैया (तेज प्रताप यादव) भी निकल रहे थे। हमलोग पीछे-पीछे थे। बीच हल्ला-गुल्ला हुआ तो हो सकता है कि भैया (तेज प्रताप यादव) के शरीर में कोई टच गया। जब भैया पीछे घुमे तो संयोग से हम सामने पड़ गए। उन्हें लगा होगा कि इसी ने धक्का दिया। इसके बाद उन्होंने मुझे पीछे धक्का दे दिया। बस इतनी सी बात है। उन्होंने न ही मेरा गला दबाया, न मेरे साथ गाली-गलौज की। हमलोगों के बीच काफी अच्छे संबंध है। पहले से बीच बातचीत होते रहती है। हमारा उनके साथ वीडियो भी है। इसमें कोई लफड़ा नहीं है। किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। हमलोगों के रिश्ता को तोड़ना चाहता है और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन

मंत्री तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला
अब जानिए, जो FIR दर्ज करवाई गई थी, उसमें क्या लिखा था
तेज प्रताप यादव यादव की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत दी गई थी। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया को आधी तस्वीर दिखा मुझे बदनाम की साजिश रची गई है। ऐसा करने वाले पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। तेज प्रताप यादव की ओर से लिखा गया है कि सुमंत यादव शराब के नशे में था। अपने नाना जी के घर (सेलार गांव) से निकलते ही सुमंत यादव मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगा। मना करने के बावजूद भी वह हटा नहीं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा उसे हटाया गया। घटनाक्रम के दौरान उसका एक वीडियो एडिट करके मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह घटना अतिसंवेदनशील है। इसलिए सुमंत यादव पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें