फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: रिमांड होम में रह रहे किशोरों से मारपीट, अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

Thu, 02 Aug 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने के बीच भोजपुर जिला मुख्यालय के आरा स्थित एक रिमांड होम में रहे तीन किशोरों ने अपने साथ रहने वाले सात लड़कों पर मारपीट और अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि आरा नगर थाना अंतर्गत धरहरा इलाके में स्थित उक्त रिमांड होम में रह रहे तीन किशोरों द्वारा इस बारे में अपने साथ रहने वाले सात लडकों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है।

उन्होंने कहा कि यह मामला उस समय प्रकाश में आया, जब कैमूर जिले के रहने वाले दो पीड़ितों की अपने परिवार के सदस्यों से मंगलवार को एक अदालत में मुलाकात हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन लड़कों के शरीर पर मौजूद दाग से मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन यौन शोषण के उनके आरोप के बारे में पुष्टि उनकी मेडिकल जांच कराए जाने पर हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें