फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा कोर्ट में मानव बम से धमाके की साजिश, छह गंभीर घायल

Mon, 18 Apr 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bomb blast in chhapra court - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के छपरा में आज सुबह कोर्ट में बम विस्फोट से अफरातफरी मच गई। विस्फोट एक लड़की द्वारा किया गया जो अपने शरीर पर बम बांधकर लाई थी। घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक लड़की एक कैदी से मिलने के लिए छपरा कोर्ट में आई ‌थी। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर एक बम बंधा हुआ था। अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच वह कैदी से मिलने में सफल नहीं हो पाई। इसी दौरान उसके शरीर पर बंधे बम में धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्ची भी शामिल हैं।

वहीं विस्फोटक लाने वाली लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई है, पुलिस के अनुसार उसने विस्फोटक जांघ पर बांधा हुआ था। उसकी पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें