भ्रामक एड मामले में मुजफ्फरपुर की जिला उपभोक्ता फोरम में फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान के जवाब की पेशी हुई। इस पेशी में शाहरुख़ खान की जगह उनके अधिवक्ता ने पेशी की। यह केस शैक्षणिक संस्थान के भ्रामक एड को लेकर जिला उपभोक्ता फोरम में किया गया था, जिसमें शाहरुख़ खान के अलावे फुटबॉलर मेसी सहित 7 के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवादी सह अधिवक्ता एस के झा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई अब 12 अप्रैल को होगी।