फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था युवक, फिर पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 10 May 2023 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिलक कुमार आठ मई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। नानी के घर होते हुए उसे दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन वह अपनी नानी के घर भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मझौली मार्ग पर बुधवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग जब सुबह की सैर कर रहे थे तभी उनकी नजर आम के पेड़ से लटके हुए युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान के करने में जुट गई। मौके पर जुटे लोगों ने शव की पहचान की है।

विज्ञापन


जानाकरी के मुताबिक, मृतक के नानी का घर बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली में बताया गया है। मृतक के पिता के मुताबिक, युवक आठ मई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। नानी के घर होते हुए उसे दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन वह अपनी नानी के घर भी नहीं पहुंच पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हत्या करके उसका शव मझौली में आम के पेड़ पर टांग दिया गया है।

विज्ञापन

मृतक दिलक कुमार का फाइल फोटो

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले शाहपुर पटोरी थाना अंतर्गत धमौन डीह गांव निवासी बुधन राय का बेटा दिलक कुमार (18) के रूप में हुई है। दिलक कुमार बीते दिन देर शाम अपने ननिहाल मझौली गांव आया था। लेकिन वह अपने ननिहाल नहीं पंहुचा था। सुबह जब स्थानीय लोग सुबह की सैर कर रहे थे तब पेड़ की शाखा से झूल रहे शव पर उनकी नजर पड़ी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बिदूपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ से लटके शव को जेसीबी मशीन के सहारे नीचे उतरवाया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें