फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला, खुदकुशी पर संदेह

Sun, 14 Jan 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही का शव फंदे से झूलता मिला। उसने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला सिपाही पुलिस लाइन के बैरक में रहती थी। वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुट गए है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला सिपाही का नाम चंदा रानी था और वह नालंदा जिले की रहने वाली थी। इस वारदात की खबर लगते ही महिला थाना पुलिस और एफएसएल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिवारवालों को सूचित कर दिया गया है।

मृतक महिला सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया की पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि महिला सिपाही का शव फंदे से झूलता हुआ जमीन को छू रहा है। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस लाइन समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सिपाही की लाश मिलने से लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। खबरों के मुताबिक चंदा खाना बनाकर अपने रूम में गई थी। कुछ देर बाद एक महिला सिपाही ने रूम की खिड़की से चंदा का शव लटका देखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें