बिहार के गोपालगंज जिले के बेजुरवा गांव में एक अजीब हादसा हुआ है। यहां एक टीवी में विस्फोट होने से मां-बेटी की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ये लोग टीवी देख रहे थे।
इस घटना में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अचानक तेज वोल्टेज निर्वहन से टीवी सेट में धमाका हो गया।
धमाके से 25 वर्षीय महिला राजकुमारी देवी और उसकी छह साल की बेटी सीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा सोनू कुमार बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।