फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast in Bihar : बक्सर में घर के अंदर धमाका, महिला घायल; इसी हफ्ते नालंदा-नवादा में भी फटा था बम

Sat, 29 Apr 2023 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर में बम विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालदेवा गांव की है। परिजनों का कहना है कि शांति देवी चाय बनाने के लिए घर में रखी गुड़ की भेली समझ कर बम को ही सिलवट पर कूटने लगी जिससे ब्लास्ट हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर में बम विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालदेवा गांव की है। घायल महिला बालदेवा निवासी रामनाथ राम की पत्नी शांति देवी (65 वर्ष) बताई जाती है जिनका इलाज अभी बनारस में किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैसे हुआ बम ब्लास्ट
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शांति देवी सुबह जगने के बाद तकरीबन चार बजे चाय बनाने के लिए रसोई में गई। चाय बनाने के क्रम में घर में रखे गुड़ की भेली को घर की छत पर रखे सिलवट पर ले जाकर कूटने लगी। लेकिन जैसे ही वह उस गुड़ की भेली पर लोढ़ी से वार किया, बम ब्लास्ट हो गया। क्यों कि शांति देवी जिसे गुड़ की भेली समझ रही थी वह गुड़ नहीं बल्कि बम था। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक के लोग धमाके से सहम गए।

घायल महिला की स्थिति नाजुक
परिजनों न शांति देवी को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार शांति देवी की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन


एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी मनीष कुमार के द्वारा एफएसएल की टीम व बम निरोधक दस्ता बुला कर घर की तलाशी भी ली गई लेकिन घर के अंदर किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। FSL की टीम ने घटनास्थल से बम के टुकड़े और कुछ नमूने एकत्रित किए हैं जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार का कहना है कि घटना सुबह 4 बजे की है जब महिला घर मे कुछ कूटने का काम कर रही थी। इस क्रम में ब्लास्ट हो गया जिससे महिला जख्मी हो गई। अभी मामले का अनुसंधान किया जा रहा  है। जी भी विस्फोटक था वह घर मे ही था। बम निरोधक और डॉग स्क्वायड द्वारा जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें