फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालगंज में स्मृति ईरानी का विरोध, प्रदर्शनकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई झड़प

Fri, 05 Oct 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
विज्ञापन

गोपालगंज में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। बाद में नगर थाना पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता अफाक खान सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और नगर थाना ले गई। एनएसयूआई रोहित वेमुला की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री का विरोध कर रहे थे। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


गुरुवार को भाजयुमो द्वारा शहर के मिंज स्टेडियम में युवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई भाजपा नेता यहां आए थे। मंत्री का काफिला जैसे ही शहर के आंबेडकर चौक पहुंचा, वहां सवर्ण समाज के लोग स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाकर विरोध जताने लगे। इसके बाद मंत्री का काफिला जैसे ही शहर के पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए मिंज स्टेडियम की तरफ पहुंचा, वैसे ही यहां एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रोहित वेमुला की मौत की जांच की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे और काले झंडे दिखाए।

एनएसयूआई के साथ ही वामपंथी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में अलग-अलग प्रदर्शन किया जबकि 'सवर्ण मोर्चा' के कार्यकर्ता एससी-एसटी अधिनियम और दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के लिए आरक्षण के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए ईरानी के काफिले को गुजरने में बाधा आई लेकिन पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें