फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 40 लाख की शराब बेचते पकड़े गए थानेदार, 4 और गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 11:07 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण महतो थानेदार
विज्ञापन

बिहार पुलिस एक बार फिर खबरों में है। बिहार के गोपालगंज में बुधवार को एसपी ने थानेदार को शराब बेचते हुए पकड़ा और बाद में गिरफ्तार कर लिया। थानेदार के ऊपर आरोप है कि वह परिसर के अंदर जब्त शराब ही बेचा करता था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एसपी रशीद जमां को खबर मिली थी कि थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो जब्त शराबों का सौदा करते हैं। इस सुचना के मुताबिक एसपी ने बैकुंठपुर थानेदार महतो को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने थाने पहुंच कर परिसर की तलाशी ली और पाया कि थानेदार शराब को डिस्पैच करने की तैयारी में थे। जिसके बाद एसपी ने स्वयं थानाध्यक्ष और एएसआई को गिरफ्त में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 40 लाख की शराब बेचने की तैयारी थी तभी बुधवार को सुचना मिलने पर एसपी परिसर पहुंचे और जांच के बाद पूरा मामला सामने आ गया। शराब बेचने के आरोप में थानाध्यक्ष सहित 5 पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने इस बात की जानकारी विभाग के बाकि पदाधिकारियों को दे दी है। एसपी ने जांच के आधार पर दोनों आरोपी थानेदार लक्ष्मी नारायण महतो और एएसआई सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।

जहां एक ओर बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारीयों को सख्त आदेश दिए थे कि किसी प्रकार की कोताही इन मामलों में नहीं बरती जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें