फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के प्रचारकों की सूची में आडवाणी, जोशी और शत्रु भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रही भाजपा ने चुनावी मोर्चे पर अपने बुजुर्गों और नाराज नेताओं को भी झोंकने का मन बनाया है। पार्टी की 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची में मार्गदर्शक मंडल में शामिल लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अपने बयानों से पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के भी नाम हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हालांकि आडवाणी और जोशी को एक भी जनसभा करने का मौका नहीं मिला था, मगर इस बार पार्टी ने इन नेताओं की जनसभाएं भी कराने का संकेत दिया है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रही पार्टी अपने घर में किसी भी तरह के फूट का संदेश नहीं देना चाहती। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद हेमामालिनी, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घु, भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, झारखंड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सूची में बिहार के 17 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें पीएम मोदी पांच चरणों में होने वाले चुनाव में एक दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले चुनाव में नजरअंदाज किए गए बुजुर्ग नेता

इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद जिन पांच राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में चुनाव हुए, उनमें पार्टी के दोनों बुजुर्ग नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में तो जगह दी गई थी, मगर इनकी एक भी जनसभा नहीं कराई गई।

ये दोनों बुजुर्ग नेता शपथ ग्रहण समारोह में जरूर दिखे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बिहार चुनाव में इन दोनों नेताओं के उपयोग का फैसला किया गया है। सांकेतिक तौर पर ही सही मगर जोशी और आडवाणी बिहार में रैलियों को संबोधित करते दिखेंगे।

दरअसल प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रही भाजपा इस बार विरोधियों को हमले का एक भी मौका नहीं देना चाहती। यही कारण है कि पार्टी अपने बयानों से मुसीबत खड़ी करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को भी सूची में जगह दी है। जबकि उनके बयानों से आजिज पार्टी नेतृत्व ने चुनाव के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का साफ संकेत दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें