बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। आगामी चुनाव में खुद को श्रेष्ठ साबित करने की होड़ में पक्ष-विपक्ष में जमकर बयानबाजी भी हो रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने राजद पर निशाना साधा है। आर.के. सिंह ने कहा, 'रघुवंश बाबू के साथ आरजेडी ने बहुत बुरा किया। ऐसा आदमी जो जिंदगी भर राजा का वफादार रहा। उसको आपने दरकिनार करने की कोशिश की जबकि वो अपने अंतिम समय में थे। आरजेडी को शर्मिंदा होना चाहिए कि उन्होंने इस प्रकार से रघुवंश बाबू का अपमान किया।'