फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कानून व्यवस्था पर भाजपा ने नीतीश सरकार को घेरा

Sat, 05 Dec 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर  जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा के इस रुख से सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस ब्यान के बाद विपक्ष लगातार हमलावर हैं।

विज्ञापन


विपक्षियों के तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहने के कारण भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसी बात कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ही नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है।


उन्होंने राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी ही सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के कारण विपक्ष हमलावर है तो सत्ता पक्ष सफाई दे रहा है। नई सरकार में इसे भाजपा की दबाव की रणनीति के रूप में भी देखा जाने लगा है ।
विज्ञापन


जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में शुक्रवार को बेतिया से पटना की यात्रा का जिक्र करते हुए लिखा कि रास्ते में पूर्वी चंपारण के सेमरा में जनता ने सड़क जाम कर दिया था।

पता चला कि वहां आए दिन चोरियां हो रही हैं। आज गांव वालों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन करने पर वह उल्टे गांव वालों को धमकाने लगा कि पुलिस आई तो उन्हें ही गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें