फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में जीत के लिए पीएम मोदी का 'नाइट' प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाक का सवाल बने बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए को हर हाल में जीत दिलाने के लिए अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमर कस ली है। इसलिए पीएम मोदी न केवल अब चुनाव प्रचार के पल-पल की जानकारी लेंगे, बल्कि ताबड़तोड़ रैलियां भी करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की चुनाव प्रचार में सक्रियता बढ़ाने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब चुनाव के हर दौर में पहले से तय 3 से 4 रैलियों की बजाय 8 से 10 रैलियां करने का फैसला किया है। इसके अलावा उनकी कोशिश मतदान के हर दौर में एक रात बिहार में बिताने की है।

बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे मोदी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी की रैलियों के बाद के फीडबैक उत्साहित करने वाले हैं।पार्टी ने अब तक मोदी की पांच रैलियां के तत्काल बाद संबंधित इलाके का फीडबैक लिया था।

इसमें युवा मतदाताओं में मोदी के व्यापक प्रभाव की बात सामने आई।ऐसे में बीते हफ्ते पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद उन्हें अधिक से अधिक समय देने का अनुरोध किया था।

इस बैठक में पीएम मोदी ने न केवल पार्टी की इच्छा के अनुरूप समय देने की बात कही, बल्कि चुनाव प्रचार की समीक्षा करने की भी बात कही।

अब नई रणनीति के तहत पहले चरण में 2 अक्तूबर को बांका में रैली कर चुके पीएम मोदी अब इसी चरण में 8 और 9  अक्तूबर को ताबड़तोड़ 7 रैलियों को संबोधित करेंगे।

उनकी योजना 8 की रात सूबे की राजधानी पटना में बिताने की है। इस दौरान वह पार्टी की रणनीति और चुनाव प्रचार के तरीके के साथ अन्य पहलुओं की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

बीफ जैसे मुद्दों से दूर बस विकास की बात करेंगे मोदी

पीएम मोदी अपनी रैलियों में महज विकास की ही बात करेंगे। हालांकि राज्य में बीफ खाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान को पार्टी बड़ा सियासी मुद्दा बनाने में जुटी है, मगर पीएम मोदी खुद को ऐसे मुद्दों से दूर ही रखेंगे।

दरअसल, पार्टी का फीडबैक बताता है कि प्रदेश के युवा मतदाता मोदी के विकास के एजेंडे से प्रभावित हैं। इसलिए पार्टी ने सूबे के अन्य नेताओं को जहां लालू के बयान को जोरशोर से उठाने का निर्देश दिया है, वहीं केंद्रीय नेताओं को इस मसले से दूर रहने के लिए कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें