फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : किसके पैसे से नीतीश कुमार कर रहे देशाटन; विजय सिन्हा ने पूछे चार सवाल

Mon, 22 May 2023 06:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपना को चकनाचूर कर दिया। जिस लोकनायक ने कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना की थी, आपने उनकी आत्मा पर चोट किया है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक विजय सिन्हा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री जी आप अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए क्यों बिहार को बर्बाद करने का संकल्प पूरा कर रहे हैं। आपने जंगलराज के पुरोधा को गले लगा लिया। जो बिहार के अंदर और अराजकता, जातीय नरसंहार अपहरण हत्या लूट और बलात्कार का उद्योग चलाता था, आपने उसके साथ हाथ मिला लिया। आप आजकल जो देशाटन कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं, विपक्षी एकता को लेकर देश में कई राज्यों में घूम रहे हैं। इससे बिहार को क्या फायदा होगा। बिहार की जनता क्या लाभ होगा।

विज्ञापन


सवाल- हजार करोड़ के घोटाले को विस के पटल पर क्यों नहीं आने दिया
विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपना को चकनाचूर कर दिया। जिस लोकनायक ने कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना की थी, आपने उनकी आत्मा पर चोट किया है। आज आप भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठकर सरकार चला रहे हैं। बिहार के अंदर अराजकता का माहौल बना रहे हैं। राज्य में अपराध चरम पर है। थाने में केस नहीं लिया जा रहा है जो केस करने जा रहा है, उसे डराया जा रहा है। इतना ही नहीं विभागों में भी खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है। आज 1000 करोड़ का घोटाला, विधानसभा के पटल पर आने वाला था आपने उसे क्यों नहीं आने दिया।

सवाल- क्यों विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है
इतना ही नहीं विजय सिन्हा ने केजरीवाल से मुलाकात पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल ने मिलकर टेक्निकल रूप से देश के अंदर भ्रष्टाचार का एक नया स्वरूप दिया है। देश की जनता को भ्रम में डालने के लिए इसे आपातकाल का नाम ले रहे हैं। बिहार की जनता आपातकाल में जी रही है। क्यों विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। विपक्ष को रोका जा रहा है उसे पारदर्शिता के साथ निरीक्षण करने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा नहीं दी जा रही है कि इतना ही नहीं पत्रकार को प्रेरित किया जा रहा है। जो पत्रकार आवाज उठाता है, उसे डराया जाता है। विज्ञापन तक रोकने की धमकी दी।
विज्ञापन


सवाल- विपक्ष और जनता की आवाज पर आप जवाब क्यों नहीं देते हैं
नल जल योजना का जिक्र करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं है। लोग पानी के लिए हाहाकार मचा रहे हैं। 27 हजार करोड़ के रुपए से अधिक की राशि से शुरू हुई हर घर नल का जल योजना का परिणाम दिखाई दे रहा है कि इस योजना के जरिए लूट की छूट आपने दे दी। आलम यह है कि लोगों को पानी तक नसीब नहीं है। बिहार में आपसे शासन संभल नहीं रहा है। राज्य में आग लगाकर देश को बचाने का नाटक बंद कीजिए। अपने बिहार को संभालिए। दर्जनभर मंत्रियों को लेकर जो आप देशाटन कर रहे हैं वह बिहार की जनता के पैसे से कर रहे हैं। विधानसभा 2020 के बाद जनादेश आपको नहीं मिला था बल्कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को मिला था। चोर दरवाजे से जाकर आपने भ्रष्टाचारियों के साथ गलबहिया किया। क्या बात बिहार की जनता पूछ रही है विपक्ष और जनता की आवाज पर आप जवाब तक नहीं देते हैं क्योंकि आपके पास सच का सामना करने की हिम्मत ही नहीं है। विजय सिन्हा ने कहा कि अब बिहार की जनता राज्य को बर्बाद कतई नहीं होने देगी। राज्य को बचाने के लिए अब जन आंदोलन होगा। बड़े भाई और छोटे भाई के कारण जो बिहार को बदनामी और कलंक जो मिल रहा है, उससे छुटकारा पाने के लिए आंदोलन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें